ब्रज के रंग---टेंटी कौ अचार....कविता
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
लिसोड़े की सब्जी और फुलका तीन-चार ?
घी में तलो जिमीकन्द और संग में दार ?
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
अजमाइन की घुइयां सूखी या रसेदार
भिंडी की चटनी, छुंको रायतो धुआं बघार
सूखे आलू संग में उरद चना घी डार
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
बाजरे की पनपती, खट्टी कढ़ी पकौड़ादार
लुचईन के संग में आरू-टमाटर मिर्चदार
बेड़इन के संग बेछिले आलू धुआंधार
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
पूड़िन के संग मीठो कासीफल कौ साग
बथुआ कौ रायतो कचौड़ी आलू भरमार
हींग छुंकी अर्हेर संग चामर मिर्च अचार
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
मिर्च ते लाल खट्टो सन्नाटो, नुक्ती के लड्डू बजनदार
जो लड़ुआ हाथन ते फोरो, डोकरा कौ फोरो कपार
जे कच्ची अमिया की चटनी, खीचरी घी में तरमाल
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
आलू-मैथी, मैथी-गाजर, मटर को झोर
दही कौ तोड़, भरेमां मिर्ची कौ अचार
परामठे धीमी आंच पे देसी घी में हों तैयार
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
दही में बूरे की भरमार, इमरती पे रबड़ी कूं मार
आम की ठंडी बनी सिकन्न, मलाईपूड़ी रसादार
इलायची ते सजे मालपूआ, कैसो लगौ बिचार ?
चों रे लल्ला खाबेगो टेंटी कौ अचार ?
Comments
Post a Comment